
रिपोर्ट पियुष कांत राय
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भुरकुंडा मठ के परिसर में बनी ब्रह्मलीन महन्त रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण किया। महाविद्यालय की परिसर में रुद्राक्ष के वृक्ष को लगाया।
उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा 10 अक्टूबर 2006 में यहां आया था उस समय महंत रामाश्रय दास जी जीवित थे। उनसे मिल कर आशीर्वाद लिया। आज उनके मूर्ति का अनावरण का मौका मिला।
तत्कालीन महंत शत्रुघ्न दास ने आभार व्यक्त किया।
आयोजन में सर्वश्री विशाल सिंह चंचल (एम एल सी), अभिनव सिन्हा, डा संगीत बलवंत, सपना सिंह,वेदी राम,पारस राय, अरुण सिंह,राधे मोहन सिंह, उमा शंकर पाण्डेय, विपिन सिंह, रविन्द्र जायसवाल, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार, दीपक श्रीवास्तव ने किया।
