रिपोर्ट :-पियुष कान्त राय
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का केंद्र बिंदु ‘महिला सशक्तिकरण’ रहा।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज में महिलाओं की अहम भूमिका और उनकी शक्ति को उजागर किया। कार्यक्रम के दौरान निबंध तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता और समानता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव और डॉ. अतुल सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित और सशक्त होना बहुत जरूरी है। साथ ही स्वयंसेवकों ने जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।
