वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का गुरुवार को आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इलाहाबाद से सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए वे दोपहर तीन बजे रखौना, राजातालाब रिंग रोड पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके बाद श्री पाल लंका स्थित पार्टी नेता अजय मौर्या बबलू के आवास पहुंचे और उनकी माता ऊषा देवी को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात इंदरपुर, रसूलपुर बड़ागांव में शहीद सूबेदार प्रहलाद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा जाल्हूपुर में लवकुश पगड़ी के पिता रामअवध व कटहलगंज में संतोष प्रधान की दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल में रात्रि विश्राम करेंगे और 24 अक्टूबर की सुबह सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, उमेश प्रधान, इस्तकबाल कुरैशी, आर.एन. यादव, महेंद्र पाल पिंटू, लालू यादव, विद्या भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *