महाराष्ट्र। ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज, रिसर्च एंड ट्रेनिंग एंड हेल्थ केयर सेंटर तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स काउंसिल (विश्व मानवाधिकार परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. विनय श्रीवास्तव को “बेस्ट लैंग्वेज फैसिलिटेटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. श्रीवास्तव को भाषा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और प्रेरणादायी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार Mike’s International Academy for Human Excellence, Bassam Forum for Culture and Arts, तथा Nice Youth for Culture and Education Society के सहयोग से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारत सहित विश्व के कई देशों से शिक्षाविद्, समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर Amb. प्रो. डॉ. तिलकम सोनी तथा डॉ. माइक लिटमैन (यू.एस.ए.) ने संयुक्त रूप से डॉ. विनय श्रीवास्तव को सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति चिह्न भेंट किया।

डॉ. विनय श्रीवास्तव की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से न केवल उनके संस्थान का बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ा है। शिक्षा जगत में उनके इस योगदान को समाज के सभी वर्गों ने सराहा है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विनय श्रीवास्तव जैसे समर्पित शिक्षाविद् युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।

भारत का नाम रोशन करने वाले डॉ. विनय श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *