वाराणसी।डा विनय श्रीवास्तव तथा डा कैलाश सिंह विकास को उत्तर प्रदेश सम्मान संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025 के अवसर पर दिया गया है।

सम्मान का उद्देश्यदोनों विद्वानों को यह सम्मान विश्व शांति, सामाजिक न्याय, मानव अधिकार और वैश्विक भ्रातृत्व के प्रति उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों एवं यूनिवर्सिटीज़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य बिंदु डॉ. विनय श्रीवास्तव एवं डॉ. कैलाश सिंह विकास को विशेष प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक योगदान और मानवता के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को मान्यता देने के लिए है।

कार्यक्रम का आयोजन World Fraternity Foundation के द्वारा किया गया,। जिसमें फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. एस.जे.एस. स्वामी एवं अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह उपलब्धि न केवल दोनों व्यक्तियों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, और इससे समाज सेवा व मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्साह बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *