वी वी सुंदर शास्त्री व चेल्ला सुब्बाराव को आचार्य ने किया सम्मानित

वाराणसी।श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णु: कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को प्रात: कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री एवं रामचंद्र घनपाठी के नेतृत्व में श्री ललिता व्रत,श्री ललिता सहस्त्रनाम कुंकुमारचनम एवं श्री महालक्ष्मी स्तोत्रम् का सामुहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के त्रंबकेश्वर हाल में अमलापुरम से पधारे जनरंजनी वृंद के कलाकारों द्वारा बुर्रा कथा (प्राचीन पौराणिक पात्रों पर आधारित नाटक) की प्रस्तुति की गई। सायं त्रंबकेश्वर हाल में श्री रुक्मणि कृष्णा कल्याण उत्सव का आयोजन किया गया।

तेलगु वैभवम के अंतर्गत अवधान सप्ताह में कोप्पारापु कवुला सभा की अवधानी सिन्हा पुरस्कार परिष्कृत श्रीमती मंडपाक महेश्वरी अवधानी ने काव्य पाठ किया ।

इस अवसर पर आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी एवं काशी तेलगु समाज के अध्यक्ष वी वी सुन्दर शास्त्री को कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नीलकंठ महादेव मंदिर के पास चल रहे वैदिक यज्ञ में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा एक लाख 116 बिल्व फल से हवन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पं नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामुहिक अर्चना की गई। श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री,,धर्म मार्ग प्रचारक श्रीराधा मनोहर दास,ईवानि वेंकटरामचंद्र सोमयाजी घनपाठी ,श्री द्रोण मधु बाबू शर्मा ,कांची मठ के प्रबंधक वी सुब्रमण्यम मणि, चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बाराव, श्रृंगेरी मठ के प्रबंधक चेल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद केदारेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य अर्चक पं नारायण शास्त्री, , श्री अमृतानंद स्वामी,विश्वनाथजी ,एन वेंकटेशम,विशालाक्षी जगन्नाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *