वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अर्दली बाजार में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल किसानों के मसीहा और अखंड भारत के संस्थापक थे, जिनके आदर्श आज भी समाजवादी विचारधारा को दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता समाज में एकता, अखंडता और जनसेवा के माध्यम से पटेल जी के सपनों को साकार करेंगे। आचार्य नरेंद्र देव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीयता के प्रबल समर्थक थे। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के कारण ही देश की 565 रियासतों का भारत संघ में विलय संभव हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, पार्षद गोविन्द पटेल, गोपाल पाण्डेय, हीरू यादव, शिवप्रसाद गौतम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद कुमार सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, अमेरिका सिंह व राजू यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *