वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीन एनर्जी, नेचुरल फार्मिंग और ग्रामीण नवाचार आधारित आजीविका की संभावनाओं को देखते हुए, नाबार्ड की एजीएम/डीडीएम सोनिका राणा ने सोमवार को साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट का भ्रमण किया। संस्थान के निदेशक अजय सिंह ने स्वागत करते हुए संस्थान की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी और प्राकृतिक खेती, बायो एनर्जी, फ्लावर रिसायक्लिंग, अरोमा प्रोडक्ट डेवलपमेंट तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहल का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया। निदेशक अजय सिंह ने बताया कि साईं इंस्टिट्यूट एक रिसर्च एवं डेवलपमेंट आधारित संस्था है, जो नवाचार, तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण उत्थान में योगदान दे रही है। संस्थान द्वारा विकसित मॉडल ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सतत आजीविका के नए अवसर प्रस्तुत कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान की डिज़ाइनर अनुपमा दुबे, प्रोडक्शन मैनेजर संजय सिंह, हर्ष सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *