वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1125 प्रशिक्षार्थियों का प्रवेश हुआ, जिसमें 750 प्रशिक्षार्थियों का प्लेसमेंट कराया जा चुका है, जो कुल प्रशिक्षार्थियों का 67 प्रतिशत है। प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के पश्चात लगभग 25 प्रतिशत प्रशिक्षार्थी उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने चले जाते है, जिसमें बाहर की कंपनियों में छात्राए भाग न लेकर उच्चतर शिक्षा की तरफ जाने का रूझान ज्यादा रहता
है तथा लगभग 5 प्रतिशत प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़ जाते है। प्रधानाचार्य एमके सिंह ने बताया कि 5 से 10 प्रतिशत प्लेसमेंट महिला प्रशिक्षार्थियों का होता है, बाकी 80 से 85 प्रतिशत पुरूष प्रशिक्षार्थियों का होता है।
