
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मतदाता सूची में पुनः निरीक्षण का कार्य वार्ड नंबर 91, सोनारपुरा क्षेत्र के बीएलओ श्रीमती मालती देवी के नेतृत्व में घर घर जाकर मतदाताओं को समझाते हुए दो दो फर्म दिया। उनके साथ समाज सेवक विकाश यादव रहे।
मालती देवी ने घर घर जाकर मतदाताओं को समझाते हुए कहा कि दो फर्म में एक ही तरह भरकर अपना आधार कार्ड, अपना दो फोटो ( जिसमे फोटो के पीछे सफेद होना चाहिए ), एवं चुनाव आयोग का परिचय पत्र लगाना है। फोटो के पीछे वाला हिस्सा सफेद न होने पर फर्म निरस्त कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 91 के अंतर्गत मानसरोवर क्षेत्र का भी SIR फर्म बीएलओ श्रीमती रागिनी देवी द्वारा वितरित किया गया।
चारो तरफ मतदाता जागरूकता दिखाकर सहयोग करते रहे।
