
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में प्रो. जितेन्द्र कुमार को विनयाधिकारी (प्राक्टर) नियुक्त किया गया है। गुरुवार को कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय परिनियम 2.28 के अनुसार कार्यपरिषद की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति हुई है।
वैज्ञानिक प्रो. जितेन्द्र कुमार आचार्य, विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और वे अपने मूल पद के दायित्वों के साथ-साथ विनयाधिकारी के पद के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। उन्हें नियमानुसार भत्ता आदि प्रदान किया जाएगा और उनके परामर्श के उपरान्त सहायक प्राक्टर की नियुक्ति की जाएगी।
उक्त आशय की जानकारी कुलसचिव श्री राकेश कुमार ने दिया।
ज्ञातव्य हो कि प्रो जितेन्द्र कुमार इससे पूर्व आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकायाध्यक्ष, कुलसचिव एवं कार्यपरिषद सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे वनस्पति विज्ञान के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं।
