वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के भौतिकी विभाग में इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ साइंस के सदस्य एवं आईआईटी (बीएचयू) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने विज्ञान के क्षेत्र में करियर के अवसर विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए प्रयोगों और शोध की दिशा में प्रेरित करते हुए बताया कि आज भारत अपने वैज्ञानिकों के दम पर वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि विज्ञान के स्नातकोत्तर छात्र देश के अंतरिक्ष मिशन, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उद्योगों तथा प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने जिंक और लिथियम बैटरी सहित विभिन्न वैज्ञानिक आयामों पर विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने, अच्छे वैज्ञानिक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग केवल निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास से ही बनता है। स्नातकोत्तर भौतिकी, गणित व रसायन विज्ञान के छात्र-छात्राओं सहित प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार राय, प्रो. शशि कांत, प्रो. तुषार कान्त, डॉ. नवीन झा, पिंटू कुमार, शशांक शेखर, मनोज कुमार, डॉ. अच्छे लाल, डॉ. मयंक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *