वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में गरीबों, वंचितों और किसानों के हितों के लिए समर्पित समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन पर आधारित एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण सच्चे अर्थों में जननेता थे, जिन्होंने आम जनता की समस्याओं को उठाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी साथियों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने की। उन्होंने बताया कि राजनारायण जी 69 वर्ष की आयु तक 80 बार जेल गए और अपने जीवन के 17 वर्ष जेल में बिताए—जिसमें तीन वर्ष स्वतंत्रता पूर्व और 14 वर्ष स्वतंत्रता के बाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में राजनारायण जी का योगदान अद्वितीय है, और उन्हीं के प्रयासों से केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।

इस अवसर पर हीरू यादव, गोपाल पांडेय, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद शुक्ला, अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, अयाज खान, विनोद सिंह, रामसिंह भारद्वाज, विजय यादव विज्जु, कौशल्या देवी, दयाराम यादव, नंदलाल कन्नौजिया, सुशील शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *