वाराणसी। गुरु नानक स्कूल (शिवपुर) में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमों और एकल कलाकारों ने सहभागिता की। वरुणापार जोन से रंगकर्मी डॉ. लियाकत अली जलज ने भ्रूण हत्या, प्रदूषण और विकास पर प्रभावी एकल प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेयर अशोक तिवारी ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह ने विजेता को बधाई दी। कार्यक्रम में नगर आयुक्त, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव,डॉ. शुभ्रा वर्मा, ध्रुव सिंह चौहान, प्रो. अरुण जैन मौजूद रहे। विभिन्न टीमों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मोबाइल की लत, बच्चों पर बढ़ते बोझ और विकसित भारत जैसे मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत किए। मधु मालवीय और आकांक्षा के नेतृत्व में यह नाटक हुआ। श मधु सिंह, रागनी विश्वकर्मा और संगीता कुमारी ने नुक्कड़ नाटक मे मोबाइल ले डूबा और ऋचा सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मार्मिक फोकस किया। कार्यक्रम का संचालन रत्नेश कुमारी पांडेय ने किया।
