
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव
वाराणसी।दिनांक 21 एवं 22 नवम्बर 2025 को काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2025 के जोनल राउंड में समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक तथा एकल गायन(शास्त्रीय,उपशास्त्रीय एवं लोकगीत) में वसन्त कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर फाइनल राउंड के लिये अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसके साथ ही दिनांक 24 एवं 25 नवम्बर 2025 को आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2025 के फाइनल राउंड में नृत्य, गायन एवं नुक्कड़ नाटक विधा का आयोजन क्रमशः सनबीम स्कूल वरुणा, कमिश्नरी ऑडिटोरियम एवं गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर में आयोजित किया गया। जिसमें वसंत कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न विधाओं में पुरस्कार प्राप्त किया।
समूह लोक नृत्य विधा में महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें क्रमशः पालकी प्रिया गोगोई, खुशबू कुमारी,साक्षी कुमारी रितिका कुशवाहा, गौरी कुमारी ,दीपिका पाठक ,रितिका पाठक ,अनन्या मिश्रा तनिष्क और आशा राय ने प्रतिभाग किया। वहीं गायन के सुगम संगीत विधा में महाविद्यालय की छात्रा जयंतिका डे ने प्रथम स्थान तथा शास्त्रीय गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही उपशास्त्रीय गायन(ठुमरी) विधा में वैदेही निमगांवकर ने प्रथम स्थान कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। नुक्कड़ नाटक विधा में महाविद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें क्रमशःः दीपांशी गर्ग, भाविका, रुचिता,गौरी रावत,जानवी,रिया दुबे,यशस्वी गौर,श्रुति ,काजल चैधरी ,सुमिरन कुमारी एवं मुस्कान कुमारी ने ने प्रतिभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि काशी प्रांत में महाविद्यालय की छात्रओं ने नृत्य, गायन एवं अभिनय विधा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान सुनिश्चित कर हम सबको महिमामंडित किया। इसके साथ ही कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता से न सिर्फ छात्राओं को मंच प्राप्त होता है बल्कि उन्हें बनारस की सांस्कृतिक पहचान के साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होता है। कार्यक्रम के संयोजन में प्रो0 पूनम पाण्डेय, प्रो0 सीमा वर्मा, डाॅ0 कल्पना आनन्द, डाॅ0 नैरंजना श्रीवास्तव, डाॅ0 सरोज उपाध्याय, डाॅ0 अमित कुमार ईश्वर, डाॅ0 प्रीति विश्वकर्मा, डाॅ0 प्रतिभा यादव एवं डाॅ0 अनुजा त्रिपाठी ने सहयोग प्रदान किया।
