वाराणसी। स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष व दिव्यांग जन सेविका राधा सिंह वाराणसी के प्रतिनिधियों में शामिल होकर अयोध्या में ध्वजारोहण के अवसर पर शामिल हुई। तथा भगवान राम सहित विभिन्न विग्रहों का दर्शन कर बहुत ही सुखद अहसास किया।

राधा सिंह का कहना है कि भगवान श्री राम का ऐसा आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहे। यदि अवसर मिला तो फ़िर भगवान के दर्शन हेतु अवश्य शामिल होंगे।

ज्ञातव्य हो कि राधा सिंह बचपन से ही समाज सेवा, विशेष कर दिव्यांग जन सेवा स्वाबलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन के माध्यम से दिव्यांग जन को प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराती है।

राधा सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भगवान श्री राम पुनः दर्शन अवश्य देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *