वाराणसी । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा सोमवार को विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के डीलिस्टिंग कार्यवाही के क्रम में समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी, (कांग्रेस – एस) की ओर से दाखिल अपील पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो सदस्यीय पीठ द्वारा ऑनलाइन सुनवाई की गई तत्पश्चात आयोग ने आदेश सुरक्षित कर लिया। ऑनलाइन सुनवाई में पार्टी की ओर से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी ने पार्टी की ओर से अपना पक्ष दमदारी से रखा ।

ज्ञातव्य हो कि 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली ने एक अधिसूचना जारी कर समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी सहित कई राजनैतिक दलों को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के राजनैतिक दलों की सूची से (डीलिस्टिंग ) हटाने की अधिसूचना जारी कर दिया था।जिसके तहत अधिसूचित किया गया था कि इस आदेश के विरुद्ध आपत्ति अपील अधिसूचना की तिथि से 30 दिवस के भीतर दाखिल की जा सकती है, जिस पर पार्टी की ओर से विनिश्चित समयावधि के भीतर अपील प्रार्थना पत्र पार्टी की ओर से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया था जिस पर सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने ऑनलाइन सुनवाई किया।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा.सविता पूनम राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश कुमार गुप्ता,कार्यसमिति तथा संसदीय समिति के सदस्य युगुल किशोर विश्वकर्मा,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *