वाराणसी। काशी के वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धदेव तिवारी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर साहित्यिक संस्था काव्यायनी एवं तुलसी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक सफल एवं गरिमामय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्रभाल ‘सुकुमार’ ने की। यह आयोजन चांदमारी स्थित अमृतमिलन हॉस्पिटल से लगे योग केंद्र पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मंजरी पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. ओमप्रकाश धर द्विवेदी एवं डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह थे। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कंचन सिंह परिहार द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना से हुआ। गोष्ठी में डॉ. चंद्रभाल ‘सुकुमार’, डॉ. मंजरी पाण्डेय, डॉ. महेंद्र तिवारी ‘अलंकार’,नागेश शांडिल्य, श्री प्रसन्न बदन चतुर्वेदी, श्री कंचन सिंह परिहार, डॉ. शरद श्रीवास्तव, डॉ. जयशंकर, बुद्धदेव तिवारी, पं. छत्तीस द्विवेदी ‘कुंठित’, डॉ. ब्रह्मदेव चतुर्वेदी, श्रीमती कंचनलता चतुर्वेदी, रामनरेश पाल, संजय सिंह, नंदलाल राजभर, डॉ. अनिल सिन्हा ‘बहुमुखी’, डॉ. लियाकत अली, सुनील सेठ, कुमार महेंद्र, श्री संजय राय ‘साईं’, चंद्रभूषण सिंह, विपिन कुमार, रामकृष्ण मिश्र, दयाशंकर राय सहित अनेक कवियों ने सहभागिता की। सभी कवियों ने बुद्धदेव तिवारी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विभिन्न रसों की कविताओं का सस्वर पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण काव्यमय और भावविभोर हो उठा। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश धर द्विवेदी, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, श्री दुलारे लाल श्रीवास्तव, अवधेश दुबे, शशिभूषण दुबे, अशोक दुबे, रमेश दुबे, जे.एन. सिंह, राजीव गौण सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर साहित्यकार बुद्धदेव तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन बुद्धदेव तिवारी एवं कुमार महेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। अंत में डॉ. महेंद्र राय एवं डॉ. रागिनी राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *