
वाराणसी। केराकत पुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित “प्रगति 2.0 बाल उत्सव” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला एक मंच साबित हुआ।
इस मण्डल स्तरीय आयोजन में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमंत राव जी (ए.डी. बेसिक, वाराणसी मण्डल) रहे। उन्होंने हर स्टॉल पर जाकर बच्चों से बात की और उनके द्वारा बनाए गए नवाचारों को अवलोकन किया।। अवलोकन में बी.एस.ए. वाराणसी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और डायट प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ल ने भी बच्चों के प्रयासों की जमकर सराहना की।
जादुई आइना के माध्यम से बच्चों ने अपनी आंतरिक शक्ति और सुंदरता को पहचाना।रोबोट गेम और थैंक्सगिविंग खेलों ने बच्चों को लैंगिक भेदभाव से ऊपर उठना और अपने शरीर के प्रति कृतज्ञ होना सिखाया। गुब्बारे फोड़ कर चिट पर नकारात्मक विचार को सकारात्मक बनाने का चैलेंज बच्चों ने अपनी नकारात्मक सोच और डर को ग़ुब्बारे की तरह फोड़कर आत्मविश्वास की नई शुरुआत की। अपने विचार बताए और समझाए।
पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सारनाथ की भारती एवं पीएम श्री नवापुरा के पवन राय ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।
विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र तथा उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। यह देखकर बच्चों की आँखों में चमक और अभिभावकों के चेहरों पर जो गर्व का भाव था, उसने पूरे वातावरण को सकारात्मकता से भर दिया।
मण्डली आयोजन को सफल बनाने में डी.सी. बालिका अमृता चौहान, जिला नोडल श्रीमती पद्मा विश्वास,
मास्टर ट्रेनर्स एसआरजी श्री राजीव सिंह, एआरपी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती सुनीता दीक्षित, रत्नेश कुमारी पाण्डेय और श्री रमेश सिंह,सहयोगी शिक्षक: श्रीमती शशि सिंह (झांझूपुर), श्वेता सिंह (कंपोजिट अबा) श्रीमती मंजू ,श्रीमती पूजा साविता अग्रहरि का योगदान रहा।
यह उत्सव साबित कर गया कि जब सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो हमारे परिषदीय, पीएम श्री, केजीबीवी स्कूलों के बच्चे आसमान छू सकते हैं।
