वाराणसी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ.राजपाल कश्यप दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे। उन्होने लोहता स्थित भट्ठी ग्रामसभा में कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओपी पटेल के यहाँ उनकी माता जी की तेरहीं में सम्मिलित हुए। इसके उपरांत व्यासबाग, तराना स्थित समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक ली। निर्देश दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार विधानसभा, ब्लॉक, जोन एवं वार्ड स्तर पर किया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि महिला आरक्षण में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी (PDA) की महिलाओं का आरक्षण निश्चित प्रतिशत रूप में स्पष्ट होना चाहिए। समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है जिसका उदाहरण महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया हैं जिन्होंने महिलाओं के उत्थान और उनके हक अधिकार के लिए तमाम आंदोलन चलाए थे। उन्होंने जातीय जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि देश व प्रदेश में पिछड़े, वंचित समाज का भला या उनको अधिकार कैसे प्राप्त हो सकता है जब जातियों के लोगों की कितनी संख्या है ये ही नहीं पता हो। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, कल्याण यादव प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,आनंद मौर्या, ओ.पी. पटेल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, प्रदीप कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट, विवेक कहार महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मुरारी कश्यप, राहुल यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजेश यादव नत्थू, धर्मेंद्र यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मनीष सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *