रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जन्मोत्सव और होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सहजानंद राय के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट से हुई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सहजानंद राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर होली के पावन पर्व की खुशियां भी साझा की गईं और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

सहजानंद राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा होली के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

होली मिलन कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह,अमित तिवारी,संगीता तिवारी के द्वारा किया गया।

सुशील कुमार सिंह ने कहा कि “होली मिलन का यह पावन अवसर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व हमें सभी मतभेद भूलकर एकजुट होकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में होली के रंगों के साथ जन्मदिन की खुशियां भी दिखाई दीं।

इस अवसर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान,विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक,पूर्व सांसद संगीता आजाद,जयप्रकाश निषाद,संतोष सिंह,पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन,पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू,संतोष यादव, बलवंत यादव,अजय सिंह,प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *