गुरुवार को होगी काशीराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह जन्म शताब्दी महोत्सव

वाराणसी।काशी में शिवस्वरूप सम्मान्य काशीराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह जी के जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 5 नवंबर 2026 दिन गुरुवार, दोपहर 2:00 बजे से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के के. एन. उडुप्पा सभागार, वाराणसी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।

 

 

जन्म शताब्दी समारोह में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगमबाड़ी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी होंगे।

 

कार्यक्रम में काशी की 108 विशिष्ट विभूतियों को ‘काशीराज कीर्ति अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा।

 

यह जानकारी चक्रवर्ती विजय नावड,मुख्य कार्यक्रम संयोजक

काशीराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह जन्म शताब्दी महोत्सव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *