आईएजे परिवार में हर्ष, दिया बधाई

वाराणसी। कचहरी परिसर स्थित आयुक्त सभागार में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ईजी हेल्प अपने 8 वे स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, काशीरत्न, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार विश्वकर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रेरणा स्तंभ सम्मान 2026 से सम्मानित किया।

यह सम्मान मुख्य अतिथि शिक्षाविद दिव्या सिंह ने अंग वस्त्र,बुके, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार विश्वकर्मा के सम्मानित होने पत्रकारों ने खुशी जताई , तथा बधाई दी है।

आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, महामंत्री अर्जून सिंह, कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद, मोतीलाल गुप्ता सहित राष्ट्रीय, प्रान्त, जिला के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *