
वाराणसी ।डोमरी, रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संध्या यादव, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, पूर्व सीनियर रेजिडेंट, आई.एम.एस, बी.एच.यू, वाराणसी मौजूद रहीं।
सर्वप्रथम आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय की सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने डॉ. संध्या यादव को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा पौधा देकर उनका सम्मान किया।
सोफिया खानम जी ने वाचिक स्वागत करते हुए डॉ. संध्या यादव जी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।
डॉ. संध्या यादव जी द्वारा महा विद्यालय की छात्राओं को “फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ” विषय पर पी.पी.टी के माध्यम से जानकारी प्रदान किया गया।
संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय तथा संचालन अल्पा तिवारी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक गुप्ता, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा आदि लोग मौजूद रहें।
