शंकराचार्य जी के गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के समर्थन में 

 

वाराणसी।उत्तरप्रदेश सरकार को 40 दिन में गौमाता को राज्यमाता घोषित करने एवं प्रदेश में पूर्णतया गोकशी प्रतिबंधित करने हेतु परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज द्वारा दिए गए समयावधि के पूर्ण होने पर बुधवार को लखनऊ में शंकराचार्य जी महाराज द्वारा किए जा रहे गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के समर्थन में आज सैकड़ों काशीवासी गौभक्तों असि घाट पर सामूहिक रूप से शंखनाद किया।

इस दौरान स्वप्रेरणा से गौमाता भी स्वत: शंखनाद स्थल पर पहुंच कर गौभक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

शंखनाद स्थल पर उपस्थित गौभक्तों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि सनातनधर्म की आत्मा गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु सचल शिव शंकराचार्य जी महाराज राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रहे हैं।जिसका व्यापक असर पूरे राष्ट्र पर पड़ रहा है और 100 करोड़ सनातनी जनता शंकराचार्य जी के इस गौप्रतिष्ठा आंदोलन से मजबूती से जुड़ रही है।

इसी क्रम में शंकराचार्य जी महाराज द्वारा आज लखनऊ में किए जा रहे गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के समर्थन में आज सैकड़ों गौभक्त काशीवासियों ने शंखनाद करके यह संदेश दिया है कि काशी ही नही संपूर्ण राष्ट्र के असली हिन्दू शंकराचार्य जी के साथ हैं।शंकराचार्य जी किसी भी पार्टी के समर्थन में नही हैं जो भी दल गौमाता के प्राणों की रक्षा का संकल्प लेगा उसी को शंकराचार्य जी महाराज अपना समर्थन व आशीष प्रदान करेंगे।लेकिन इसमें दुखद स्थिति ये कि खुद को हिंदूवादी कहने वाली सरकार के शासन काल में गोकशी में वृद्धि हुई है और गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु निडर होकर अपनी आवाज उठाने वाले शंकराचार्य जी महाराज पर नाना प्रकार के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा लगाया जा रहा है।और इतने शर्त रखे जा रहे हैं कि शंकराचार्य जी अपनी बात ही न कह सकें और जनता को सच्चाई से अवगत न करा सकें।लेकिन शंकराचार्य जी द्वारा गौरक्षा हेतु उठाई जा रही आवाज को अब किसी प्रकार से रोका नही जा सकता है जब तक कि गौमाता को राष्ट्र में राष्ट्रमाता व सभी प्रदेशों में राज्यमाता घोषित करके उनके प्राणों की रक्षा न की जाए।गोविंद के इस भारत भूमि पर गौमाता का रक्त गिरे यह किसी हिन्दू को स्वीकार नही है।

आज के शंखनाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री~महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दक्षिण,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,राकेश पाण्डेय,सरदार सतनाम सिंह,अरुण सोनी,सुनील श्रीवास्तव,प्रमोद वर्मा,पं सदानंद तिवारी,संतोष चौरसिया, पुलक त्रिपाठी,हिमांशु सिंह,किशन यादव,के.के. द्विवेदी,शशिकांत यादव,श्रीश तिवारी,सुभाष सिंह, मिर्ची दुबे,आशीष पाण्डेय,प्रदीप पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *