अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

शुक्रवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है

 

इस दिन शनि मीन राशि में अस्त होगा जिससे वृश्चिक, कुंभ, मीन को धन लाभ होगा।

 

यह दिन रचनात्मकता और नए अनुभवों का दिन है। यह दिन करियर में स्थिरता, आर्थिक सुधार और मानसिक स्पष्टता लेकर आएगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातको का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, पुराने कामों में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा परंतु आपकी अनदेखा करने से धन का संचय नहीं हो पाएगा।धन का निवेश करते समय बड़ों का सलाह लें।

उपाय- सुंदरकांड पाठ करें और मां दुर्गा को लाल रंग के कपड़े समर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातको के रिश्तों में आज प्यार और सम्मान दोनों बढ़ेगा, परिवार के लिए आवश्यक फैसले लेंगे और भावनाओं को बेहतर ढंग से समझेंगे। वाद-विवाद से बचें।

उपाय – श्री लक्ष्मी नारायण नमः का 108 बार जाप तुलसी की माला से करें

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातको का आज भाग्य साथ देगा, कोई ऐसा सरप्राइज मिल सकता है जिससे मन खुश हो जाएं आज कुछ नया सीखने और अपना विकास करने का दिन है इसमें सफलता प्राप्त होगी।

उपाय – लाल रूमाल अपने साथ रखें मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातको के करियर में बड़े बदलाव या नौकरी में प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय – चिड़ियों को दाना डालें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को आज उनकी ऊर्जा और बुद्धिमानी से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

उपाय – मां लक्ष्मी को गुलाब का फल समर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों के लिए यह समय तरक्की का है। कार्यों में तरक्की होगी और नई उम्मीदें जीवन में ऊर्जा भर देगी । वाद-विवाद से बचें।

उपाय – सुगंधित पदार्थ लगा कर घर से निकालें ।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातको को अपने विचारों को नई दिशा देनी चाहिए कुछ सामाजिक और आर्थिक कार्य करें इसमें आपको सफलता मिलेगी और मानसिक शांति भी मिलेगी।

उपाय – लाल चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों को पुराने निवेशों से लाभ और करियर में स्थिरता के योग बन रहे हैं , आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।धन का संचय होगा।

उपाय – लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज का दिन कुछ नया सोचने और करने का है आप जो भी नई योजनाएं या कार्य करेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलेगी, दूसरों के साथ वार्तालाप बेहतर होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

उपाय – मां लक्ष्मी को चावल की खीर समर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *