
वाराणसी।जगतपुर पी जी कॉलेज, के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने परिसर को साफ- सफाई की।सर्व प्रथम सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
शिविर के दूसरे दिन जगतपुर गांव में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान रुके हुए पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया ताकि मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के खतरे कोकम किया जा सके। साथ ही स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने घर-घर जाकर स्वच्छ वातावरण के लाभ बताए। ग्रामीणों ने पहल की सराहना की तथा स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत सायंकालीन बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।जिसमें मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० जे० पी० राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के महत्व एवं कार्य शैली पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अमिता श्रीवास्तव व संजय प्रधान ने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं के विचारों को सुना तथा दिनभर की गतिविधियों की समीक्षा की तथा कैंप के अनुभव को आपसे में साझा करने को कहा।
