अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल

 

शनिवार का मूलांक 5 और भाग्यांक 9 है

 

आज पूरा दिन बुध का प्रभाव रहेगा, जो संचार, नए अवसरों और व्यवसाय में सफलता का संकेत देता है, लेकिन इस दिन जल्दबाजी से बचना होगा ।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है)

मूलांक 1 के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन है आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें। यदि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी शुरू करना चाहते हैं तो आज से करें आपकी लगन और मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।

उपाय – उरद दाल का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)

मूलांक 2 के जातकों के लिए आज का दिन पढ़ाई, व्यापार और नौकरी में सफलता दिलाने वाला होगा परंतु आपको मानसिक शांति बना कर रखना होगा।

उपाय – गुलाब का एक फूल पूरे दिन अपने साथ रखें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है)

मूलांक 3 के जातकों के लिए आज किस्मत के दरवाजे खुलने का समय है और आपके बिगड़े हुए काम बनना शुरू हो जायेंगें।

उपाय – सर पर कपड़ा रख कर घर से बाहर निकले। साथ ही अपने साथ एक सुपारी रख लें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है)

मूलांक 4 के जातकों के लिए आज बिजनेस या नौकरी की नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है, लेकिन कार्यशैली में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। लोगों को अपनी सलाह देंगे से बचें।

उपाय – गाय को घर में बनी पहली रोटी खिलाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)

मूलांक 5 के जातकों के लिए आज आय के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन धन के लगातार प्रवाह को बनाए रखने के लिए धैर्य और विश्वास बनाए रखना होगा।

उपाय – 14 वर्ष से छोटे बच्चों को पढ़ाने की सामग्री भेंट करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है)

मूलांक 6 के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा।

उपाय – कन्याओं में खट्टी मीठी टाफी बांटे।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है)

मूलांक 7 के जातकों के लिए आज अपने विचारों को स्पष्ट और सरल रखने की आवश्यकता है आपका मन कुछ नया सीखने की चाहत रखता है अतः कुछ रचनात्मक कार्यों को सीखें।

उपाय – शिवलिंग पर 5 दाना चावल चढा कर ही दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है)

मूलांक 8 के जातकों के लिए आज किए गए मेहनत का फल प्राप्त करने का समय है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। यात्रा में अपने साथ पानी लेकर ही जाए।

उपाय – सरसों तेल में अपना चेहरा देखकर उसे दान करें।

 

मूलांक 9 (9,18,27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है)

मूलांक 9 के जातकों के लिए आज इच्छा पूर्ण करने का दिन है जो भी सोचेंगे अपनी मेहनत और समर्पण से प्राप्त कर लेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय – सूर्य देव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *