जयपुर।भारत के खूबसूरत शहर गुलाबी नगरी जयपुर में स्थित शंकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में वार्षिक हैकथॉन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेलारूस की फिल्म स्टार नतालिया कटलानी, नेपाल की समाजसेविका डॉ. नम्रता पांडे तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं दिल्ली के प्रसिद्ध समाजसेवी, केएमजी फूड के अध्यक्ष वासुदेव गर्ग को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विपिन गुप्ता, फाउंडर एवं चीफ एडिटर नेशनल एक्सप्रेस प्रकाशन समूह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मतदाता संगठन, ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में शंकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक डॉ. संत कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को नई तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी तथा कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *