
वाराणसी।जगतपुर पी.जी. कॉलेज, में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवें दिन स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने परिसर की साफ- सफाई व योगाभ्यास किया।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. कमलेश तिवारी, राजकीय पी.जी. कॉलेज, डी.एल.डब्ल्यू, वाराणसी ने बताया कि अपनी शक्ति और स्वायत्तता को मजबूत करना है। इसका उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, आर्थिक स्वतंत्रता और निर्णय लेने के अधिकार, स्वतंत्रता देना है।
पुन:द्वितीय सत्र में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की गई। पीरामल फाउंडेशन के अंतर्गत ‘पिरामल फाउंडेशन’ एवं ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया।
श्री अरविन्द गुप्ता (सीनियर प्रोग्राम लीडर, वाराणसी) ने टी.बी. मुक्त भारत पर अपना सुझाव दिया।
उन्होंने टी.बी. के लक्षण, पहचान एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए डॉ. राकेश मेहता ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय प्रधान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया।
