वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक के सहयोग से कॉलेज परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 59 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। प्रतिभागियों को ब्लड शुगर, यूरिया, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें से किसी एक जांच को निःशुल्क कराया जा सकता था, जबकि सभी जांचें एक साथ कराने के लिए मात्र 99 रुपये की रियायती दर निर्धारित की गई थी। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना था। संयोजन मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस. के. सिंह तथा विद्याधर,रितिका उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *