अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

रविवार को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, मूलांक 6 और भाग्यांक 1 होगा

 

यह दिन तरक्की, वित्तीय वृद्धि और नए अवसरों का दिन है।साथ ही आत्म-चिंतन, रचनात्मकता और रिश्तों में सुधार लाने वाला होगा,

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों का आज का दिन नई ऊर्जा और पुरानी योजनाओं पर ध्यान देने का है , करियर में प्रमोशन की संभावना है। परंतु सेहत का ध्यान रखें। आवश्यकता से अधिक मेहनत आपको बिमार कर सकती है।

उपाय – सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 आज आपके रिश्तों में सुधार और व्यापार तथा नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवन में ऊर्जा का प्रवाह तेज होगा जिससे जीवन संतुलित होगा ।

उपाय – चंद्रमा को चांदी के बर्तन में जल भरकर अर्घ्य दें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और रचनात्मकता से नए रास्ते खुलेंगे। धन खर्च का योग बन रहा है।

उपाय – किसी गरीब को भुने चने का दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के जीवन में ऊर्जा महसूस होगी साथ ही करियर में सफलता प्राप्त होगी और नई आर्थिक योजनाएं बनेंगी।

उपाय – किसी महिला को चावल का दान करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों के सोच-समझकर लिए गए निर्णय से धन का लाभ होगा और आय में वृद्धि हो सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। विवाह उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

उपाय – घर के मंदिर में 5 लौंग चढ़ाएं और रात्रि में उसे वहां से लेकर किसी जगह मिट्टी में दबा दें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों का आज का दिन सकारात्मक सोच भरा रहेगा।कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय की लोग तारीफ करेंगे ‌। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है।

उपाय – दिन की शुरुआत मीठा खा कर करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज का दिन मूलांक 7 के जातकों के लिए आत्म-चिंतन का है। सोच समझकर बोलें। वाद-विवाद से बचें।धन खर्च बढ़ सकता है।

उपाय – तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और उसकी थोड़ी सी मिट्टी पूरे दिन अपने साथ रखें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन पूराने सभी काम को पूरा करने का है। आज करियर में बदलाव आ सकते हैं।

उपाय – नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों के लिए नई शुरुआत करने के लिए यह समय अच्छा है, इससे लाभ प्राप्त होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें । परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

उपाय – गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *