
वाराणसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी एवं विकास इण्टर कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी में प्रस्तावित किया गया था, जिसके क्रम में वाराणसी जोन के कुल 12 संसदीय क्षेत्र यथा–वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मीरजापुर, भदोही एवं रॉबर्ट्सगंज के विजेता/चयनित खिलाड़ियों का दिनांक 14 मार्च 2026 को फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में तथा वॉलीबाल, जूडो, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन विकास इण्टर कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी में (सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग) (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता सुबह 9:00 बजे से आरंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अराजीलाइन श्रीमती रीना यादव द्वारा किया गया । जिसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत हैं –
*सब जूनियर बालक वर्ग*
*फुटबाल* में मिर्जापुर टीम विजेता वाराणसी की टीम उपविजेता
*वालीबाल* में चंदौली की टीम विजेता सोनभद्र की टीम उप विजेता
*जूडो*
30-35 Kg में अंश यादव मऊ प्रथम नितेश यादव आजमगढ़ द्वितीय
35-40 kg में योगेश यादव वाराणसी प्रथम प्रियांशु गौड़ जौनपुर द्वितीय
40-45 kg में विशाल गौड़ वाराणसी प्रथम राजन राज जौनपुर द्वितीय
45-50 kg में आयुष पाल जौनपुर प्रथम
*बैडमिंटन*
1-एकल में योगेश सिंह वाराणसी प्रथम अंश यादव मऊ द्वितीय
2-युगल में आयुष और टीम सोनभद्र प्रथम साबिर और टीम चंदौली द्वितीय सब जूनियर होगा जूनियर
*सब-जूनियर वर्ग महिला*
*फुटबाल* में मिर्जापुर टीम विजेता वाराणसी की टीम उपविजेता
*वालीबाल* में मिर्जापुर की टीम विजेता भदोही की टीम उपविजेता
*जूडो*
23-28 Kg में अंशिका यादव जौनपुर प्रथम
32-36 kg में खुशबू मिर्जापुर प्रथम आरोही जौनपुर द्वितीय
36-40 kg में स्वाति मिर्ज़ापुर प्रथम सिद्धि जौनपुर द्वितीय
40-44 kg में अलका चंदौली प्रथम गीतांजलि आजमगढ़ द्वितीय
*बैडमिंटन*
1-एकल में आराध्या वाराणसी प्रथम अन्य चंदौली द्वितीय
2-युगल में संध्या प्रजापति एंड टीम वाराणसी प्रथम अंशिका और टीम चंदौली द्वितीय
*जूनियर वर्ग पुरुष*
*फुटबाल* में चंदौली की टीम विजेता बलिया की टीम उपविजेता
*वालीबाल* में मऊ के टीम विजेता चंदौली की टीम उपविजेता
*जूडो*
55 kg में अतुल पाल वाराणसी प्रथम आयुष सिंह मऊ द्वितीय
55-60 में पंकज चंदौली प्रथम वैभव यादव जौनपुर द्वितीय
60-66 kg में विशाल यादव वाराणसी प्रथम सत्यम यादव मऊ द्वितीय
66-73 kg में उमंग मौर्य आजमगढ़ प्रथम अमरीश जौनपुर द्वितीय
*बैडमिंटन**
1-एकल में आनंद चौहान चंदौली प्रथम निपुण सेठ सोनभद्र द्वितीय
2-युगल में आर्यम सोनी एंड टीम सोनभद्र प्रथम प्रतीक और टीम मिर्जापुर द्वितीय
*जूनियर वर्ग महिला*
*फुटबाल* भदोही की टीम विजेता चंदौली की टीम उप विजेता
*वालीबाल*मिर्जापुर के टीम विजेता मछली शहर जौनपुर की टीम उपविजेता
*जूडो*
44 kg में खुशी सोनकर वाराणसी प्रथम श्वेता जौनपुर द्वितीय
44-48 में अंजलि जौनपुर प्रथम सोनम आजमगढ़ द्वितीय
48-52 kg में आरती पटेल वाराणसी प्रथम अशिवा राव आजमगढ़ द्वितीय
52- 57 kg में स्नेहा कुमारी वाराणसी प्रथम आयुषी सिंह आजमगढ़ द्वितीय
57-63 kg में अमृता गौतम जौनपुर प्रथम
*बैडमिंटन**
1-एकल में संजू यादव आजमगढ़ प्रथम नव्या त्रिपाठी चंदौली द्वितीय
2-युगल नव्या त्रिपाठी एण्ड टीम चंदौली प्रथम पूजा एंड टीम जौनपुर द्वितीय
*सीनियर वर्ग पुरुष*
*फुटबाल* मिर्जापुर की टीम विजेता जौनपुर की टीम उपविजेता
*वालीबाल* में वाराणसी की टीम विजेता चंदौली की टीम उपविजेता
*जूडो*
60 kg दिनेश यादव वाराणसी प्रथम
60-66 kg में विशाल यादव वाराणसी प्रथम आनंद कुमार सोनकर जौनपुर द्वितीय
66-73 kg में अमित यादव मऊ प्रथम शिव हंसपाल जौनपुर द्वितीय
*बैडमिंटन**
1-एकल में आदित्य जायसवाल चंदौली प्रथम उत्कर्ष पांडे बलिया द्वितीय
2-युगल में आशुतोष पांडे एंड टीम लालगंज आजमगढ़ प्रथम आदित्य जयसवाल एंड टीम चंदौली द्वितीय
*सीनियर वर्ग महिला*
*फुटबाल* भदोही की टीम विजेता
*वालीबाल* में मिर्जापुर की टीम विजेता चंदौली की टीम उपविजेता
*जूडो*
48 kg में नेहा निषाद आजमगढ़ प्रथम
48-52 में जिन गौतम जौनपुर प्रथम
*बैडमिंटन**
1-एकल में यशिका सिंह चंदौली प्रथम अंशिका यादव मऊ द्वितीय
2-युगल में यशिका सिंह और टीम चंदौली प्रथम अर्पिता सिंह एंड टीम जौनपुर द्वितीय
कार्यक्रम में श्री नितीश कुमार राय जिला युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी, श्री विवेक सिंह, श्री वीरेंद्र कुमार, श्रीमती रागिनी सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी, श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ सहायक, हरिशंकर श्री अविनाश, श्री आनंद, श्री जितेंद्र यादव, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री उमराव पाल आदि पीआरडी जवान उपस्थित रहे । राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खेल विधा-कबड्डी, कुश्ती एवं जूडो की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद मेरठ में दिनांक 18, 19 व 20 मार्च 2026 को, वालीबॉल, भारोत्तोलन एवं फुटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद झाँसी में दिनांक 22, 23 व 24 मार्च, 2026 को तथा एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद प्रयागराज में 25, 26 व 27 मार्च, 2026 को किया जायेगा
