
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
प्रदोष व्रत है। यह बहुत ही आध्यात्मिक दिन है। यह दिन करियर में तरक्की, आत्मविश्वास में वृद्धि और नई शुरुआत का दिन है ।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों का आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा, पुरानी योजनाओं से लाभ होगा।धन लाभ के योग बनेंगे।
उपाय – सफेद रंग का रूमाल अपने साथ रखें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातको के रिश्तों में सुधार होगा और सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य में जाना हो सकता है।
उपाय – अपने साथ चांदी का सिक्का रखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों की नई सोच और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।
उपाय – पीले रंग का रूमाल अपने साथ रखें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों को जीवन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा और नौकरी में स्थिरता आएगी, लेकिन सावधान रहें कोई आपकी मेहनत का फल ले जा सकता हैं।
उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें तथा काले कुर्ते को रोटी खिलाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों के जीवन में आज प्यार, मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
उपाय – दूध का दान किसी कन्या को करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है ) मूलांक 6 के जातकों को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा, शेयर बाजार से जुड़े हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आफिस में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
उपाय – मीठा खाएं और अपने साथ के लोगों में मीठा बांटे।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों को आज अपने आध्यात्मिक ज्ञान लोगों को बांटने का मौका मिलेगा अधिक बोलने से बचें सोच-समझकर ही बोलें, धन निवेश से पहले प्रोफेशनल की सलाह अवश्य लें।
उपाय – काली मिर्च के 7 दाने लेकर घर से निकालें और कहीं दूर जा कर फेंक दें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज मूलांक 8 के जातकों को आर्थिक लाभ होगा , किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और अनुशासन से सफलता मिलेगी।
उपाय – सुगंधित पदार्थ का दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों के जीवन में नई शुरुआत का दिन है व्यापार या नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय – लाल रंग की रूमाल अपने साथ रखें और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करें।
