​वाराणसी: धर्मनगरी काशी की प्रतिष्ठित संस्था श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी एवं श्री श्याम दरबारी मंडल-काशी के सत्र 2026-27 हेतु नवीन प्रधान कमेटी एवं कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही युवा शक्ति को समाज सेवा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी

सत्र 2026-27 के लिए श्री शुभम अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, श्री हर्षद अग्रवाल को महामंत्री का महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा गया है।

श्री अग्रसेन युवा मंच प्रबंध समिति के पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:

•​मंच प्रमुख: श्री अतुल अग्रवाल

•​प्रधानमंत्री: श्री सौरभ अग्रवाल

•अध्यक्ष: श्री शुभम अग्रवाल

•​उपाध्यक्ष: श्री अभिषेक अग्रवाल

•​कोषाध्यक्ष: सुश्री स्वाती अग्रवाल

•​महामंत्री : श्री हर्षद अग्रवाल

•​सहायक मंत्री: श्री आयुष अग्रवाल

•​कार्यकारिणी प्रमुख: श्री शोभित अग्रवाल।

​श्री श्याम दरबारी मंडल-काशी

संस्था के नियमानुसार, श्री श्याम दरबारी मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री का पद श्री अग्रसेन युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष (श्री शुभम अग्रवाल) एवं महामंत्री (श्री हर्षद अग्रवाल) ही संभालेंगे। इसके अतिरिक्त मंडल के सुचारू संचालन हेतु अन्य दायित्व इस प्रकार हैं:

​मुख्य प्रभारी: श्री शैलेश कुमार गुप्ता

​सहायक प्रभारी: श्री इंद्रजीत गुप्त ।

​इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *