
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आज नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। अधिक मेहनत का फल प्राप्त होगा।
उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें और लाल चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों को आज भावनात्मक रूप से संतुलन बना कर रखने का दिन है । गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कला और संवाद से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं।
उपाय – पानी का सेवन करें और दूसरों को भी पानी पिलाएं।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों के लिए शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल करने का दिन है । सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
उपाय – हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएं।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी सभी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें क्योंकि धन खर्च के योग बन रहे हैं।
उपाय – हनुमान मंदिर में हनुमान जी को सीधे पैर का सिंदूर लेकर आए और इसे अपने घर की तिजोरी (पैसा रखने के स्थान)में रखें
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक यदि आप संचार और नेटवर्किंग में काम करते हैं तो यह दिन आपकी सफलता का दिन है। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और सभी कार्य सफल होंगे।
उपाय – छोटे बच्चों में कापी का वितरण करें।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों के परिवार में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होगा।विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
उपाय – मछलियां को आटे की 11 गोली डालें।
मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों के लिए आज कुछ नया खोज करने का दिन है। बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। धन आगमन होगा तथा परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय – चींटियों को आटा डालें।
मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों के दिन की ऊर्जा आपके अनुकूल है। मेहनत और संघर्ष से बड़ी सफलता मिल सकती है ।
उपाय – पीली सरसों का दान करें।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है। यात्रा का लाभ मिलेगा ।
उपाय – सौंफ खा कर घर से बाहर निकले।
