नागरिक सुरक्षा कार्यालय में होली मिलन समारोह

 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में सोमवार को होली मिलन समारोह में गुलाब की पंखुड़ियों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाते हुए स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक अंदाज में पर्व का आनंद लिया। स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और होली गीतों के बीच सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। उप नियंत्रक की देखरेख में डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर चड्डा, सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार सहित सभी प्रखंडों के डिवीजनल वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन निधिदेव अग्रवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,दिलीप पांडेय ,अंजनी सिंह समेत विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन और काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *