अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

इस दिन बुध का कुंभ राशि में उदय हो रहा है, बुध : ज्ञान और व्यापार के लिए शुभ संकेत लेकर आता है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों के जीवन में व्यापार और करियर में नई ऊंचाई को हासिल करने का दिन है, लेकिन आपको अहंकार से बचना होगा।

उपाय – हरी पत्तेदार सब्जियां का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है ) मूलांक 2 के जातको के लिए आज दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे, रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन आगमन पर ध्यान केंद्रित करें।

उपाय – गाय को पालक खिलाएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों का आज भाग्य साथ देगा, शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं इससे लाभ होगा।

उपाय – किसी बड़े बुजुर्ग को हरी इलायची खिलाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को आज अचानक धन लाभ होगा, लेकिन सट्टेबाजी या शेयर बाजार से बचें अन्यथा हानी हो सकती है।

उपाय – पेड़ों में पानी डालें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों आज बुध के उदय आपके व्यापार में बड़ा लाभ दे सकता है, संवाद में स्पष्टता रखें और वाद-विवाद से बचें।

उपाय – तुलसी के पौधे की सेवा करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों के पारिवारिक सुख में आज वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। धन आगमन के योग बनेंगे।

उपाय – खाने में कुछ हरे रंग का खाना खाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों को आज आध्यात्मिक चिंतन और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि व्यापार करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है।

उपाय – बरगद के पेड़ को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों को आज कार्यस्थल पर थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, धैर्यपूर्वक कार्य करें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों के मन में आज सेवा भाव बढ़ सकता है , पुराने सभी नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी और व्यापार तथा नौकरी में अध्याय शुरू होगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

उपाय – माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *