
प्रतापगढ़। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी ज्ञान विभूषण डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को आगामी 5 अप्रैल 2026 को गुजरात के बलसाड़ स्थित हार्टफुलनेस ध्यान योग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य समारोह में ‘राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन “यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स” एवं “धराधाम इंटरनेशनल” के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर की 50 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. श्रीवास्तव इस कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। उनके सम्मान की खबर से प्रतापगढ़ में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
डॉ. श्रीवास्तव ने इस अवसर पर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
