
वाराणसी। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामाश्रय वाटिका, कचहरी में मंगलवार को भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। समारोह हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की मनोहारी छटा बिखेरी गई। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम में भाजपा के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
समारोह में गीत-संगीत और सांस्कृतिक उल्लास के बीच लोगों ने एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दीपावली को प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व बताते हुए आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करना है। हजारों दीपों की जगमगाहट और लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच संपन्न यह समारोह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का यादगार आयोजन बन गया।

Leave a Reply