
नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेंटकर अभिनंदन
वाराणसी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र, जिला और महानगर की संयुक्त परिचयात्मक बैठक गुरुवार को रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंटकर अभिनंदन किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद गोंड ने की। संचालन महामंत्री इंजीनियर अरविंद खरवार ने किया। अंत में द्वय महामंत्री सरस गोंड और शोभनाथ गोंड ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विनोद खरवार, प्रदेश मंत्री कुलदीप गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ खरवार और शंभू गोंड, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजू गोंड, अरुण गोंड, मनीष गोंड कालरा, राधेश्याम गोंड, मनोज गोंड, विजय गोंड, संतोष गोंड, ममता गोंड, सुधा गोंड, पूजा गोंड, उमाशंकर खरवार, अमित गोंड, अजीत खरवार, छेड़ी गोंड, धर्मेश गोंड, ऊषा देवी, राजन वर्मा, सविता गोंड और अवधेश गोंड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply