
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन में बुधवार को रत्नेश गुप्ता ने अपनी पत्नी और बेटी अनिका गुप्ता का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाकर सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं और उन्हें शिक्षा सामग्री, चिप्स, चॉकलेट एवं केक वितरित किया। साथ ही सर्दी से बचाव के लिए फाउंडेशन को 16 कंबल उपलब्ध कराए, जिन्हें जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में करीब 60 से 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर शुभकामना कार्ड बनाकर अनिका को जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बना।
मीरा फाउंडेशन की ओर से दीपशिखा, शिवांगी, अजय देव, नीरज, विजय टाटा, नेहा, स्वाति, संजना, संध्या, अंशिका, आयुष, संजय, शाहिंदा, मनोज, सागर, मुकेश एवं दीपक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फाउंडेशन ने रत्नेश गुप्ता और उनके परिवार के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply