डॉ. संतोष कुमार सिंह के गीतों में मानवीय संवेदना की अतुलनीय गहराई

वाराणसी।स्वास्तिक सिटी सेंटर के एक बैंक्यूट हाल सभागार में बुधवार को विश्व वैदिक सनातन न्यास और कविताम्बरा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. संतोष कुमार सिंह के गीतों पर परिचर्चा एवं वृहद कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन आयोजित रहा सम्पन्न हुआ I

 

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. विभा शंकर ने कहा कि डॉ. संतोष कुमार सिंह के गीत मनुष्यता के संक्रमण के दौर में मनुष्यता के मूल चेतना की बात करते हैं I

 

डॉ. आशा यादव अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉ. संतोष कुमार सिंह की कविताएं गहरे सांस्कृतिक बोध की कविताएं हैं जिसमें बनारस अपने संपूर्ण वैभव एवं सुदीर्घ ज्ञान परंपरा के साथ उपस्थित होता है I इन्हें ज्ञान परंपरा के अन्वेषक कवि के रूप में कह सकते हैं I

 

वरिष्ठ साहित्यकार मधुकर मिश्र ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण ही नहीं,समस्त संस्कृति का मेरुदंड है। इनके गीतों में जहाँ मानवीय संवेदना की गहराई है।वहीं डॉ. संतोष सिंह सनातन परंपराओं के प्रति अत्यधिक आस्थावान हैंI

 

डॉ.राम सुधार सिंह ने कहा डॉ. संतोष सिंह भारतीय संस्कृति में अंतर्निहित शास्वत मूल्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं।

 

वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रभाल सुकुमार ने कहा कि डॉ. संतोष सिंह बहुमुखी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व के धनी हैं I

 

डॉ.आर्य पुत्र दीपक ने कहा कि

डॉ.संतोष सिंह की कवितायें मनुष्यता के मौलिक तत्वों के खोज की कविताएं हैं।जिनमें प्रेम का उदात्त स्वरूप एवं लोकोन्र्मुखी चेतना का स्वर दिखाई देता है I

 

इस अवसर पर सनातन धर्म, संस्कृति और संस्कार का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार एवं साहित्य के विकास के लिए पूर्वांचल की साहित्यिक संस्थाओं में से एक अग्रणी चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. रामनरेश “नरेश” डॉ.संतोष सिंह को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

 

अन्य वक्ताओं में सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ.महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, कंचन सिंह परिहार, डॉ. अशोक सिंह,डॉ. शंभू नाथ शास्त्री, डॉ.वेद प्रकाश पांडेय, डॉ. सुमन राव आदि रहे I

 

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और डॉ. करुणा सिंह द्वारा वाणी वंदना के उपरांत कवियों ने काव्य पाठ किया।

 

कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से

सूर्य प्रकाश मिश्रा, संतोष प्रीत, आनंद कृष्ण मासूम, राम नरेश “नरेश”, महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, माधुरी मिश्रा,डॉ.नसीमा निशा,आलोक सिंह बेताब, बुद्ध देव तिवारी, मुनि जी तिवारी, मीनू अग्रवाल, साधना शाही,संगीता श्रीवास्तव सहित कई कविगण शामिल रहे।

 

संचालन सुप्रसिद्ध गजलकार गिरीश पांडेय काशिकेय,धन्यवाद ज्ञापन सिद्धनाथ सिंह ने किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *