
वाराणसी।अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र, तथा विद्याालंकार स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (वीएसआईटी), मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम “एकेडमिक एक्सीलेंस इन द एआई एरा: टीचिंग, रिसर्च एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम्स” के चौथे दिन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समकालीन उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं अकादमिक विमर्श आयोजित किए गए।
प्रथम सत्र में डॉ. लक्ष्मी पिल्लई, वीएसआईटी, मुंबई ने “फाउंडेशन्स एंड फिलॉसॉफिकल पर्सपेक्टिव्स ऑफ इंडियन नॉलेज सिस्टम्स” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की दार्शनिक पृष्ठभूमि, उसके मूल सिद्धांतों तथा ज्ञान के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणालियाँ जीवन, प्रकृति, समाज एवं शिक्षा को समग्र दृष्टिकोण से समझने का आधार प्रदान करती हैं। साथ ही, उन्होंने उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेशन की आवश्यकता एवं उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की।
द्वितीय सत्र में डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, आईयूसीटीई ने “आईकेएस एंड मल्टीडिसिप्लिनरी करिकुलम डिजाइन” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में विज्ञान एवं गणित के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में गणितीय अवधारणाओं, वैज्ञानिक चिंतन एवं प्रकृति के सूक्ष्म अवलोकन की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने स्वदेशी ज्ञान एवं आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच अंतर्संबंधों को रेखांकित करते हुए समकालीन शिक्षा में इनके उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में डॉ. राजा पाठक, आईयूसीटीई ने क्रमशः “आईकेएस इन साइंस एंड मैथमेटिक्स: इंडिजिनस विजडम एंड मॉडर्न रेलिवेंस” तथा “आईकेएस, सस्टेनेबिलिटी एंड नॉलेज फ्यूचर्स” विषयों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा में बहुविषयक दृष्टिकोण के महत्व तथा पाठ्यचर्या निर्माण में भारतीय ज्ञान प्रणालियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा को विभिन्न विषयों एवं ज्ञान क्षेत्रों के साथ एकीकृत करके शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया को अधिक समग्र, संदर्भपरक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और सतत विकास के बीच अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरणीय संतुलन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणालियों में निहित पारंपरिक ज्ञान एवं जीवन-दृष्टि वर्तमान समय की सतत विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में 37 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राज सिंह, आईयूसीटीई, डॉ. सिंधु कृष्णन एवं डॉ. लक्ष्मी पिल्लई, वीएसआईटी, मुंबई द्वारा तथा सह-संयोजन डॉ. राजा पाठक, आईयूसीटीई, डॉ. संदीप खंडेकर, डॉ. उमेश कोयांडे एवं श्री श्रीनाथ शंकर, वीएसआईटी, मुंबई द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply