रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री रामतारक आंध्र आश्रम में विगत 12 दिनों से चल रहे श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेकम महोत्सव सोमवार को शोभा यात्रा के साथ समापन हुआ।

इस उपलक्ष में शनिवार प्रातः हनुमान जी को पान के पत्ते से सहस्त्रनाम विधि से पूजा किया गया तथा सांयकाल एक विशाल शोभायात्रा के साथ बजड़े पर भक्तों के साथ भजन करते हुए भगवान राम दरबार सिंहासन के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो आश्रम से निकलकर सोमेश्वर घाट से बजड़े पर भक्तों के द्वारा भजन करते हुए अस्सी घाट होते हुए दशाश्वमेध घाट ,पंचगंगा घाट होते हुए वापस सोमेश्वर घाट पर गंगा माता का पूजन अर्चन किया गया तथा भगवान रामचंद्र जी को पुनः आश्रम के राम मंदिर में विराजमान किया गया साथ में भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे सैकड़ो की संख्या में राम भक्त क्षेत्रीय नागरिक भी इस शोभायात्रा में बड़े ही उत्साह के साथ शामिल रहे।

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री उलिमिरि सोमैयाजुलू, पैरा राजू,राजू यादव, एन रामचंद्र मूर्ति,आदि लोग रहे ।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर वी वी सीताराम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *