अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

आज का दिन कुछ नया करने के लिए अच्छा है। साथ ही भावनात्मक रूप से संतुलित और भाग्यशाली रहेगा, करियर में उन्नति और धन लाभ के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 आज आपके करियर में स्थिरता आएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। बड़े-बुजुर्ग की सलाह लेकर ही कोई भी निवेश करें।

उपाय – गो सेवा भाव से गायों को चारा खिलाएं।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 आज के दिन आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। साझेदारी में काम करने के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

उपाय – गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 आज के दिन ज्ञान में वृद्धि का है नया सीखने के दिन बेहतर होगा। लंबी अवधि के निवेश के लिए सही समय है।

उपाय – पांच तुलसी की पत्तियां भगवान कृष्ण जी के मंदिर चढ़ाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22,31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 आज का दिन तकनीकी और ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बनाएं रखने का है। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन उसका फल कम मिलेगा।

उपाय – गणेश जी को दूबा अर्पित करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक

5 होता है )

मूलांक 5 आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। करियर में बदलाव या नौकरी बदलने के योग हैं। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

उपाय – गाय को हरा चारा डालें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक

6 होता है )

मूलांक 6 आज आपके पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं।

उपाय – गणेश मंदिर में दर्शन के लिए जाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 आज आपका मन व्यापार में लगेगा व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी नयी योजनाएं बनाएंगे। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं । अपने पाचन तंत्र का ध्यान रखें।

उपाय – नहाने के पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर नहाएं।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 आज आपका दिन करियर में कड़ी मेहनत करने का है। धैर्य रखें, सफलता देर से ही सही,पर मिलेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

उपाय – गणेश मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है। यात्रा से लाभ होगा।

उपाय – गणेश जी को लड्डू चढाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *