वाराणसी। खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित वाराणसी अस्मिता रोल बॉल लीग का दूसरा दिन और समापन मुकाबला ज्ञानदीप एकेडमी, नटीनियादाई स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न टीमों की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में रोलिंग फाइटर एकेडमी ने सनबीम वरुणा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें बी.एल. डबल्यू. रोल बॉल एकेडमी ने रोलिंग रेड एकेडमी को 5-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक और खिताब अपने नाम किया। वहीं रोलिंग रेड एकेडमी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि सनबीम वरुणा की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। समारोह की मुख्य अतिथि पूनम सिंह, प्रधानाचार्य किड्स वैली ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में सभी बालिका खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।प्रतियोगिता के दौरान अजय पटेल, मो. सईद, अंजली गुप्ता, जैनब फातिमा, विनायक, तनिष्क, अभिषेक पटेल, तन्वी गुप्ता, अभिषेक कुमार शर्मा, ज्योति कुमारी और आरुष ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

आयोजन सचिव सुनीता गुप्ता एवं आयोजन समिति की सदस्य विजया पांडेय, ममता मिश्रा, सुनीता तिवारी और सरोज गौतम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *