
वाराणसी। अस्सी घाट पर मंगलवार को 21 वां धुरंधर महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों के कवियों ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया।यह आयोजन वसुधैय कुटुम्बकम के तत्वावधान में आयोजित रहा।
अगड़म बगड़म करतूतों से भरपूर हास्य महोत्सव का उद्घाटन तेल लगा कर हुआ।
कवियों को काशी का सुप्रसिद्ध लंगोटा,हार्मुज का तेल सहित अनेक उपहार दिया गया।
कुमारी प्रिंसी के गणेश वंदना, सामाजिक विसंगतियों पर आधारित कठपुतली नृत्य,की प्रस्तुति दी गई।
2026 का पण्डित धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति सम्मान हास्य कवि दिनेश देहाती (मध्यप्रदेश), पण्डित हरिराम व्दिवेदी स्मृति सम्मान कवि ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ प्रकाश मिर्जापुर ई ( मिर्जापुर), पण्डित चन्द्रशेखर मिश्र स्मृति सम्मान कवि योगेश चौहान (सीतापुर), पण्डित श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति सम्मान सतीश सागर (उज्जैन) को मिला।
समारोह की अध्यक्षता लोक साहित्य भूषण डा जयप्रकाश मिश्र, संचालन हास्य कवि नागेश शांडिल्य धन्यवाद प्रकाश जनार्दन शांडिल्य ने किया।
उक्त अवसर पर प्रमुख कवि डा जयंत शाह, इंजिनियर रामनरेश नरेश, लक्ष्मी कांत निर्भिक,बद्री विशाल, कृष्ण कान्त कामिल,सतीश सागर, दिनेश देहाती, कृष्ण कुमार मिश्र ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया बदले में तालियां बटोरी।
