
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
जो जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा । यह समय काम में स्थिरता लाने और अपने काम में दूसरों का सहयोग लेने का है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। करियर में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
उपाय – हल्दी का तिलक करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों यह दिन स्वयं को मानसिक रूप से संतुलित रखने का है और स्वयं को भावनाओं में बहने से बचाएं । रिश्तों में मजबूती आएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय – हल्दी को पानी में मिलाकर लेप बना लें नहाने से 30 मिनट पहले इस लेप को नाभि के आसपास लगा लें। फिर 30 मिनट बाद नहाएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों का आज ज्ञान में वृद्धि करने का दिन है । अटके हुए काम पूरे होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय – नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर नहाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों आपके सभी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निवेश के लिए दिन मध्यम है।धन खर्च करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
उपाय – 4 केला किसी कन्या को दान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों आज कोई भी निर्णय लेने में सावधानी रखनी चाहिए । जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय – भगवान विष्णु जी को याद करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों आज आपके प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है । रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और रचनात्मकता बढ़ेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
उपाय – एक हल्दी की गांठ अपने साथ दिनभर रखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। साथ ही आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। आज के दिन कुछ नया सीखना लाभदायक हो सकता है ।
उपाय – अपने गुरु के चरणों के स्पर्श करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। संपत्ति या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं परंतु वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय – गरीबों में केले का वितरण करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों आप आज पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है।
उपाय – 5 गरीब बच्चों को पढ़ाने की सामग्री भेंट करें।
