
लिटिल स्टार पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
वाराणसी। शिवाला स्थित लिटिल स्टार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक श्री मिर्जा फारुख बक्त ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की बुधवार को उपस्थिति अभिभावकों व छात्रों के बीच सत्र 2025 – 2026 की घोषणा किया।
प्रबंधक ने अपने कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों के नाम की घोषणा किया।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद डा रामबाबू व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास रहे।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
इसके अलावा श्रेष्ठ चार छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामबाबू ने सम्बोधित करते हुए कहा आप सभी अनुशासित व मन लगाकर अध्ययन करें।साथ ही अभिभावक गण प्रत्येक सप्ताह अपने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी जरुर करे।
विद्यालय की शिक्षिका उज्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर निशा अग्रवाल, दिव्या सिंह, शीतल सिंह, शिफल अली,कैसा, नर्गिस सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।
